BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उद्यमियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता पर करायें-डीएम

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रमथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने जिलाधिकारी सर्वज्ञराम राजीव भवन के सभागार में आयोजित जिला उद्योग बन्धु की बैठक में उद्यमियों की समस्या निवारण की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उद्यमियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता पर कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने पागल बाबा हॉस्पीटल के बराबर से चैतन्य विहार फेस-2 वृन्दावन को जाने वाली सड़क पर जल निगम द्वारा स्थापित सीवर लाइन की सफाई किये जाने के प्रकरण में इस कार्य को 15 दिन के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश दिये। बैठक में एकल मेज योजना के अन्तर्गत विभिन्न विभागों को प्रेषित पत्रों की स्वीकृति, औद्योगिक क्षेत्र में आंवटियों को कब्जा तथा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पन्ना पोखर की भूमि पर स्थापित प्रतिष्ठानों की जांच तथा प्रधानमंत्री रोजगार सजृन कार्यक्रम की प्रगति पर भी समीक्षा कर जिला अग्रणी प्रबन्धक को निर्देश दिये। 

    जिला उद्योग केन्द्र उपायुक्त ने अवगत कराया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा जारी औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 की अधिसूचना एवं क्रियान्वयन संबंधी नियमावली वेबसाइट ूूूण्नकलवहइंदकीनण्बवउ पर उपलग्ध है। जो भी उद्यमी इस नियमावली का लाभ लेना चाहते हैं, वे इसका अध्ययन कर सकते हैं। जैसे ही विभाग को कोई आधिकारिक पत्र या शासनादेश प्राप्त होता है, उसका अनुपालन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 21 व 22 फरवरी 2018 को प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2018 हेतु जनपद में औद्योगिक निवेश हेतु प्रस्तावित इकाईयों के साथ सरकार द्वारा किये जाने वाले एमओयू के संबंध में उद्यमियों से नये, आधुनिकीकरण अथवा विस्तारीकरण में किये जाने वाले निवेश हेतु जनपद के औद्योगिक संगठनों से चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा उद्यमी उपस्थित थे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More