BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

समाधान सप्ताह में भी नहीं हुआ इनकी समस्या का समाधान

मथुरा। समाधान सप्ताह में भी इस इस फरियादी की समस्या का समाधान नहीं हो सका। जिसमें बिना कनेक्शन के बकायेदार बनाने के बाद बकाए में कनेक्शन काट कर 15 हजार रुपये का नोटिस थमा दिया है। पीड़ित ने विभाग में सुनवाई नहीं होने पर इसकी शिकायत एसडीएम महावन से भी की लेकिन समाधान अभी तक संभव नहीं हो सका है। महावन तहसील की ग्राम पंचायत हयातपुर के गांव नगला खुटिया निवासी मुकेश साइकिल पंचर की दुकान कर अपने परिवार की गुजर बसर कर रहे हैं। विद्युत विभाग ने मुकेश के हाथ में 15386 रुपये का बिजली का बिल थमा दिया। जिसे देख मुकेश के पैरों तले जमीन खिसक गई। मुकेश ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से कहा कि उन्होंने कभी बिजली कनेक्शन नहीं लिया। बिल किसका दिया जा रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बकाए का नोटिस थमाते हुए मुकेश से जल्द ही बिल का भुगतान न करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। मुकेश ने बताया कि बिजली कर्मचारियों ने आधा बिल देकर नोटिस को रफा दफा करने की बात कही थी। पीड़ित अपनी इस समस्या को लेकर लक्ष्मी नगर बिजली घर पहुंचा तो वहां उसकी बात सुनने के बजाय बिल जमा करने को कहा गया। मुकेश समझ में नहीं आ रहा कि जब कनेक्शन नहीं लिया तो बिल कहा से आ रहा है। मुकेश ने एसडीएम महावन से फरियाद लगाई है कि जब कनेक्शन की मांग ही नहीं की, फिर कनेक्शन दर्शा कर नोटिस किसका थमाया जा रहा है। बिजली विभाग उनकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। विद्युत विभाग के समाधान सप्ताह में भी संबंधित अधिकारियों को शिकायत का निस्तारण करने की बात कह कर खानापूर्ति कर दी। लेकिन अभी तक बिना कनेक्शन लिए बिजली के बिल का भुगतान करने की समस्या का समाधान नहीं हुआ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More