BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बच्चों के झगड़े पर हुई फायरिंग, एक को लगी गोली

 गांव आयराखेड़ा में विवाद के बाद मौके पहंुची पुलिस एवं ग्रामीणमथुरा। थाना राया क्षेत्र के गाँव आयराखेडा में मामूली झगड़े में चली गोली से एक युवक घायल हो गया। जबकि एक अन्य युवक के सर में चोट है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार आयराखेड़ा निवासी अशोक के पुत्र विवेक की बाइक गाँव निवासी देवेन्द्र के परिवार के एक बच्चे से टकरा गयी। जिसे लेकर मामूली कहासुनी हो गयी। बाद में अशोक व देवेन्द्र में इसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ गया। झगड़े में हुई मारपीट से देवेन्द्र का भतीजा प्रेमपाल घायल हो गया। झगड़े के बीच अचानक से चली गोली देवेन्द्र के जाकर लगी। गोली लगने से देवेन्द्र घायल हो गया। आनन फानन में उसे मथुरा इलाज के लिए ले जाया गया। गोली चलने की सूचना पर राया पुलिस मौके पर पहुँच गयी। घटना को लेकर गाँव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। तनाव के माहौल को देखते हुए इलाका पुलिस के अन्य थाना की फोर्स भी गाँव में तैनात है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More