देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित गोकुल रैस्टोरेंट के पास तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र और एक युवती को रौंद दिया। हादसे में युवती और किषोर की मौके पर ही मौेत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव टिकैत थाना सादाबाद निवासी विक्रम सिंह का 12 वर्शीय पुत्र यतेन्द्र बीमार चल रहा था। उसका इलाज वृंदावन स्थित कृपालु महाराज अस्पताल से चल रहा था। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह करीब 4 बजे कृपालु हाॅस्पीटल जाने के लिए विक्रम सिंह बाइक द्वारा पुत्र यतेन्द्र और 18 वर्शीय भतीजी प्रियंका पुत्री महावीर को लेकर वृंदावन के लिए निकला था। बताते हैं कि तड़के पांच बजे जैसे ही गोकुल रैस्टोरेंट स्थित फ्लाईओवर पर के पास बाइक पहुंची तभी पीछे से तेजरफ्तार में जा दिल्ली की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में यतेन्द्र और उसकी चचेरी बहन प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पिता घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृत किषोर और युवती के षव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।













Related Items
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार और बस की टक्कर में सात की मौत
अमेरिका में धूल भरी आंधी के कारण कई वाहन टकराए, छह की मौत