BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अंर्राज्यीय लुटेरे गैंग के चार बदमाश पुलिस ने दबोचे

पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते एसपी सिटी एवं एसपी देहात कई घटनाओं की लूट की रकम हुई बरामद 

मथुरा। राया बल्देव और राया क्षेत्र में सुरानों के साथ हुई लूट की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दुकान बंद कर जा रहे सुनारों के साथ मोटरसाइकिल सवारों द्वारा की र्गइं लूट की वारदातों के बाद एसएसपी ने बल्देव और राया थाने की पुलिस टीमों को स्वाट टीम के साथ वारदातों के खुलासे की जिम्मेदारी दी थी। 
इसके बाद टीमें वारदातों ने खुलासे के प्रयास तेज कर दिये। कस्बा बल्देव में व्यापारी के साथ व नगला बुर्ज में फइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट करने वाला गैंग लूटे के माल का बंटवार कर सादाबाद की तरफर निकलने वाले हैं। इसके बाद पुलिस और स्वाट टीम हरकत में आ गई। अतरौनी चैक पोस्ट के पास पुलिस ने घेराबंद की। मुठभेड़ के बाद चार शातिर लुटेरों को दबोचा, उनके पास से भारी मात्रा में असलाह  कारतूस और लूट का सामान बरामद किया। 
पुलिस ने इसी के साथ 12 दिसम्बर को बल्देव में व्यापारी सुभाष बंसल को दुकान बंद कर जाते समय मोटरसाइकिल पर टंगे थेले को लूट कर भाग गये थे।  14 दिसम्बर को नगला बुर्ज मोड़ थाना बल्देव में माइक्रोफाइनेंस कर्मी से लूट की वादात को आंजम दिया
25 अक्टूबर को ग्राम इटोली से गांव जा रहे एक सुनार को खिरारी के पास आंखों में मिर्च झौंक कर सोना चांदी व नकदी लूट ले गये थे। 7 दिसम्बर को गांव मई सादाबद हाथरस में सुनार के साथ हुई लूट को अंजाम दिया जाना भी स्वीकारा है। 8 दिसम्बर को मुरसान रोड पर एक व्यक्ति से लूट की बात भी स्वीकारी है लूट गैंग के सरगरा गांव नगला उदय सिंह थाना बल्देव निवासी दीपक के अलावा साथी राजेश निवासी गढ़ी खेरा खाड़ा थाना राया, लोकेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी अवैरनी थाना बल्देव, हम्मीर पुत्र रामगोपाल सिंह नगला उदयसिंह थाना बल्देव हैं। इनका एक साथी रूपेश पुत्र धर्मवीर निवासी नगला बुर्ज थाना बल्देव भाग जाने में सफल रहा है। दीपक और उसका साथी राजेश 18 अक्टूबर को जेल से रिहा हुए थे। जेल से छूटते ही इन्होंने अपने गैंग को फिर सक्रीय किया और एक के बाद एक घटनाओं को ताबड़तोड़ अंजाम देते हुए मथुरा पुलिस को खुली चुनौती दे डाली थी।  पुलिस ने इनके पास से दो पौना राइफल और एक तमंचा 315 वोर, सात जिंदा करतूस और तीन खोखा खाली, घटनाओं में प्रयोग की र्गइं तीन मोटरसाइकिल, एक लाख 46 हजार रुपये, चांदी के आभूषण तथा दो थैला कपड़े भी बरामद किये हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More