देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
मथुरा। थाना शेरगढ़ क्षेत्र में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज की माॅग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर शव को बिना मायके के पक्ष के सूचना दिये अन्तिम संस्कार को ले गये। लेकिन किसी तरह मायके पक्ष को इसी भनक लगी तो विवाहिता के पिता श्मसान स्थल पर पुलिस लेंकर पहुंच गये। पुलिस ने शव को चिंता से निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पप्पू पुत्र बनवारी का विवाह प्रताप सिंह की पुत्री सीमा के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन विवाहिता से दहेज लाने के लिए दबाव बनाने लगें। जब ससुरालीजनों की माॅग पुरी नहीं हुई तो विवाहिता के पति पप्पू पुत्र वनवारी, देवी, नन्द मज्नू ने योजनावृद्ध तरीके से विवाहिता की हत्या कर उसके शव को बिना परिजनों को सूचना दिये अन्तिम संस्कार को ले गये। लेकिन इसी दौरान इसकेी सूचना किसी ने मृतका के पिता को पफोन पर दी। सूचना मितें ही मृतका का पिता प्रताप सिंह पुलिस को लेकर श्मसान स्थल पर पहुंच गये। पुलिस को देख ससुरालीजन मौके से भाग गये। पुलिस ने चिता से अधजली लाश को अपने कब्जें में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस ससुरालीजनों की तलाश में जुटी हुई हैं।













Related Items
विवाहिता ने अपने जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज
दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति को भेजा जेल
MATHURA : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत