BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मैजिक सवार लोग आए हाईटेंशन लाइन की चपेट में, महिला की मौत

उक्त टाटा मैजिक जिसके ऊपर बैठे लोग करंट की चपेट में आए थे झुलसे हुए लोगों का उपचार चल रहा है जिला अस्पताल में 

मथुरा। राया कस्बे शुक्रवार की दोपहर के समय टाटा मैजिक पर सवार घुमन्तू जाति के पांच लोग हाईटेंशन लाइन से झुलस गए जिस में एक युवती की मौत हो गयी। करंट से झुलसे लोगों को पुलिस ने उपचार के लिए जिलाचिकित्सालय भेज दिया है। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित है। 

बनवारी नाथ पुत्र लाल नाथ निवासी बाकलिया मैडता नगौर करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों के साथ गांव गांव घूम कर आंखों को सुरमा बेचने का काम करते है और शहर गांव के बहार अपना डेरा जमा कर जीवन यापन करते है। अब वह फिलहाल महावन के पास रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह बनवारी नाथ ने राया जाने के लिए तीन मैजिक आस मोहम्मद पुत्र मुन्ना निवासी महावन तय की थी। वह अपना सामान सहित अगला डेरा जमाने के लिए राया की तरफ शुक्रवार दोपहर ग्यारह बजे चल दिए राया में मथुरा रोड पर मल्है के समीप मल्है गांव जाने वाला रास्ता दिखाई दिया तो बनवारी नाथ ने यहीं पर डेरा जमाने का मन किया आगे वाली मैजिक तो निकल गयी दूसरी मैजिक पर बनवारीनाथ का परिवार छत और सामान पर बैठा था। बताया गया कि जैसे ही मैजिक मथुरा से राया उपकेन्द्र को जाने वाली हाईटेंशन लाइन के नीचे पहुंचे तभी छत पर बैठे महिला बच्चों से तार स्पर्श कर गया और कमलों उम्र 32 वर्ष पत्नी बनवारी, फूला उम्र 20 वर्ष, प्रेमनाथ उम्र 12 दिलीपनाथ उम्र 7 वर्ष पुत्रगण बनवारीनाथ आकबाड़ी उम्र 24 वर्ष पत्नी राजूनाथ झुलसे गए। करंट लगते ही चीख पुकार शुरू हुयी तभी लोग घबरा गए और बचाव के लिए दौड़ पडे़ आनन फानन में वहां से हटा कर तैसे जैसे जान बचायी और घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश चन्द्र शर्मा मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को एम्बुलेंस से मथुरा जिलाचिकित्सालय भेज दिया है। जहां उपचार के दौरान फूला पुत्री बनवारी की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जर्जर तार दे रहे है हादसे को न्यौता

मथुरा। कस्बा राया सहित अन्य स्थानों पर बिजली के जर्जर तार हादसें को न्यौता दे रहे है कई बार हादसा हो जाने के बाद भी विद्युत विभाग ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया हैं गौरतलब रहे कि टाटा मैजिक पर सवार पांच लोग हाईटेंशन लाइन से झुलस गए लाइन काफी नीचें लटक रही है जिस से हादसा हो गया था। वही अन्य स्थानों पर भी हाईटेंशन लाइन जर्जर हालत में है और हादसे हो रहे है लेकिन विभाग ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की हादसों के होने के बाद भी नींद नहीं टूटती है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More