BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ऋतु सुहास ने दिव्यांगों को दिखाई नई राह

लखनऊ में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास को पुरुस्कृत करते सीएम योगी आदित्यनाथ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण। लखनऊ में अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास को सीएम योगी ने किया सम्मानित

मतदान प्रतिशत बढ़ाया

मथुरा| एप बनाकर दिव्यांगों को मतदान के लिए नई राह दिखाने वाली अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास को राज्य सरकार ने पुरुस्कृत किया। कुपोषण का दर्पण और प्रेग्नेंसी का दर्पण बनाकर उन्होंने पोषण मिशन को गति भी दी। ब्रेल लिपि में मतपर्ची बनाकर डमी ईवीएम तैयार कर मतदान संबंधी हर जानकारी और सुविधाओं का प्रशिक्षण दिलाने की इस काबिलियत को भी शासन ने सराहा है। मथुरा जनपद में ऋतु सुहास एसडीएम पद पर तैनात रही थी, अब वह इलाहाबाद में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात है। 

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद नगर निगम की अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास को लखनऊ में राज्यस्तरीय पुरुस्कार से सम्मानित किया। उन्हें सम्मान में शील्ड, मानपत्र और पच्चीस हजार रुपये का नगद पुरुस्कार मिला है। सरकार की ओर से मिले पुरुस्कार को प्राप्त कर आई ऋतु उत्साह से लबरेज थी। उन्होंने निकाय चुनाव में छ: आदर्श मतदान केन्द्र बनवाये हैं और दिव्यांगों के लिए ब्हीलचेयर भी उपलब्ध कराई। 

ऋतु सुहास के मुताबिक आजमगढ़ में तैनाती के दौरान दिव्यांगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का विचार आया। पति सुहास एलवाई का साथ और उनका विश्वास और मजबूत कर गया। ऋतु सुहास ने बूथ दोस्त पर एप बनाकर 30 हजार दिव्यांगों को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के लिए प्रेरित किया। दिव्यांगों को समाज की मुख्य धाराओं में शामिल करने के लिए तैयार एप में 30 हजार विवरण दर्ज कराए, जिससे वे कहां के मतदाता हैं। संबंधित 1600 बीएलओ और 3000 हजार बूथ का ब्यौरा तैयार कराया। किसी बूथ या क्षेत्र का कौन बीएलओ है यह एक क्लिक में सारी जानकारी सामने आने लगी। ब्रेललिपि में मतदान पर्ची बनवायी। डमी ईवीएम से मतदान संबंधी प्रशिक्षण भी दिलाया। आजमगढ़ के मुबारकपुर और सदर इलाके में हुए चुनाव के दौरान इसके बेहतर परिणाम सामने आए। वहीं ऋतु ने पोषण मिशन को बढ़ावा देने के लिए कुपोषण दर्पण और प्रेग्नेंसी दर्पण एप बनाकर महिला और बच्चों की बेहतरीन के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लक्ष्य हांसिल करने का रास्ता दिखाया। मथुरा जनपद में ऋतु सुहास एसडीएम पद पर तैनात रही थी, अब वह इलाहाबाद में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More