BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पाॅलीथिन के दुष्प्रभाव से मुक्त बनाना है वृंदावनः हेमामालिनी

पाॅलीथिन के दुष्प्रभाव से मुक्त बनाना है वृंदावनः हेमामालिनी मथुरा। पाॅलीथिन के दुष्प्रभाव सम्बन्धी प्रदर्शनी हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, वृन्दावन में गुरूवार को आयोजित की गई। जिसकी सिनेस्टार एवं मथुरा की सांसद हेमामालिनी मुख्य अतिथि रूप में पधारी तथा उन्होंने कहा कि पाॅलीथिन के दुष्प्रभाव एवं पाॅलीथिन मुक्त वृंदावन हमें बनाना है, इसके दुष्प्रभाव से ब्रजवासियों को अवगत कराते हुए पाॅलिथिन रूकने से पूरा ब्रज स्वच्छ और सुंदर होगा। 

पाॅलीथिन के दुष्प्रभाव सम्बन्धी प्रदर्शनी ‘‘आओ बनाएँ पाॅलीथिन मुक्त वृन्दावन’’ का आयोजन ब्रज तीर्थ विकस परिषद द्वारा ‘‘आओ बनाएँ पाॅलीथिन मुक्त वृन्दावन अभियान के अन्तर्गत की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मथुरा जिले की सांसद हेमामालिनी जी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र व जिला शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार दुबे रहे। इस अभियान का मुख्य केन्द्र वृन्दावन को पाॅलीथिन मुक्त साफ व सुथरा बनाना था। हेमामालिनी व शैलजा कान्त ने प्लास्टिक की थैलियों के प्रयोग से होने वाले नुकसानों से सभी को परिचित कराया। प्लास्टिक थैलियों के स्थान पर कपड़े के बैग्स व थैलों का प्रयोग सभी को करना चाहिए व वृन्दावन को साफ व स्वच्छ बनाकर एक निर्मल तीर्थ के रूप में वृन्दावन को पहचान दिलानी चाहिए। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More