देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कई लूट की घटनाओं में शामिल होना किया स्वीकार
मथुरा। शहर कोतवाली की रिपोटिंग चैकी कृष्णा नगर पुलिस ने क्षेत्र के मंडी चैराहा के पास से वाहन चैकिग के दौरान महिलाओं से छीना झपटी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चाकू, दो चोरी की बाइक, एक लूटा गया काला बैग, एक पर्स, आदि सामान बरामद किया हैं। पुलिस के अनुसार पकडें गये दोनो बदमाशों ने कई लूट व छीनैती की घटनाओं को स्वीकार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर श्रवण कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि 23 अक्टूबर को श्रीमती सुधा शर्मा, निवासी विष्णुपुरी भूतेश्वर शहर कोतवाली से अज्ञात दो बाइक सवार बदमाश वैग छीन कर भाग गये थे। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तालाश के लिए शहर क्षेत्र में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया इसी दौरान हाईवे स्थिति मंडी चैराहा के पास से अनुज पुत्र हरीशचन्द्र निवासी विकास नगर थाना हाईवें, मूल निवासी ग्राम निजामापुर थाना विलग्राम जिला हरदोई, एवं जीतू उर्फ जितेन्द्र शर्मा उर्फ देवू पुत्र श्याम शर्मा निवासी विसावर थाना सादाबाद जिला हाथरस हाल निवासी महोली रोड राधिका स्वीट सेन्टर के सामने थाना कोतवाली मथुरा को गिरफ्तार कर उनकी तलाश ली तो पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया काला वैग, शहर कोतवाली क्षेत्र महालक्ष्मी ज्वलैर्स के यहाॅ से चोरी गया एक पर्स, एक सुधा शर्मा से हुई लूट के दौरान हाथ में आया दुपटआ, लाल रंग, आईडी, कागजात, व दो चाकू के अलावा लूट की घटनाओं से सम्बन्धित 280 रूपयें की नगदी बरामद की। पुलिस पुछताछ में इन्होंने कई अन्य बारदातों में शामिल होना स्वीकार किया हैं। पुलिस ने इनका अपराधिक इतिहास खंगाला तो इनके विरूद्व जनपद में करीब आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने दोनो का चालन कर जेल भेजा हैं।













Related Items
MATHURA : राजा मानसिंह मामले में सुनवाई, पुलिस ने की राजस्थान सीमा पर चैकिंग
MATHURA : विद्युत निगम ने चलाया चैकिंग अभियान
MATHURA : पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान