देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
महानगर की कमान अजय शर्मा को सौंपी
मथुरा। मंगलवार को सर्व ब्राह्मण महासभा की एक आवश्यक बैठक सप्त ऋषि नगर जनरलगंज में हुई, जिसकी अध्यक्षता आगरा मंडल अध्यक्ष अखिलेश गॉड ने की एवं संचालन जिलाध्यक्ष विनोद दीक्षित ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए मंथन किया गया। बैठक में मथुरा महानगर अध्यक्ष के.के.पचैरी को जिले का उपाध्यक्ष बनाते हुए उनके स्थान पर महानगर की कमान अजय शर्मा को सौंपी गई। अब अजय शर्मा सर्व ब्राह्मण महासभा के महानगर अध्यक्ष होंगे। साथ ही जनपद में संगठन को मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वह अपनी-अपनी कमेटी गठित करके 15 दिन के अंदर जिला जिलाध्यक्ष विनोद दीक्षित को दें। अध्यक्षता करते हुए आगरा मंडल अध्यक्ष अखिलेश गोड़ ने कहा संगठन तेजी के साथ पूरे भारत देश में बढ़ रहा है। हम देश के अलग-अलग 15 राज्यों में काम कर रहे हैं। संगठन आगरा मंडल में तेजी से बढ़ रहा है। अच्छे-अच्छे लोग जुड़े जा रहे हैं और जनपद मथुरा में भी संगठन तेजी के साथ बढ़ रहा है, जो व्यक्ति संगठन में शामिल होकर समाज की सेवा करना चाहते हैं, उन सभी लोगों का संगठन में स्वागत है। बैठक का संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद दीक्षित ने महानगर अध्यक्ष के लिए अजय शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया। बैठक में मुकेश शर्मा, संजय पंडित, अमरीश शर्मा, अचीन शर्मा, के.के.पचैरी, लक्ष्मीकांत शास्त्री, रमाकांत शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गौतम ब्राहमण महासभा ने किया कवियों, नेता, समाजसेवियों का सम्मान