BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तेजी बढ़ता प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है: प्रदीप बंसल

मोक्षधाम स्थित यमुना मिशन मार्ग पर कालिन्दी के तट पर वृक्षारोपण करते संस्थापक प्रदीप बंसल, डायरेक्टर प्रसून बंसल, श्रीमती बंसल एवं युवराज। बढ़ते प्रदूषण का ही असर है अत्यधिक गर्मी एवं ठंड: प्रसून बंसल

मथुरा। ब्रज की धरा को सुंदर एवं हरियाली से भरपूर रखने में यमुना मिशन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। ब्रज की धरा को हरियाली युक्त बनाने के लिए यमुना मिशन संस्थापक प्रदीप बंसल 15 दिवसीय कार्यक्रम के तहत मथुरा में डेरा जमा रखा है। आज यमुना मिशन के डायरेक्टर प्रसून बंसल, श्रीमती बंसल एवं युवराज की मौजूदगी में यमुना मिशन मार्ग स्थित कालिन्दी के तट पर महावृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया एवं उपस्थित वॉलियन्टरों को दिशा निर्देश दिए।  

इस अवसर पर संस्थापक प्रदीप बंसल ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण वर्तमान समय की एक सबसे बड़ी समस्या है, जो आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत समाज में तेजी से बढ़ रहा है। इस समस्या से समस्त विश्व अवगत तथा चिंतित है। प्रदूषण के कारण मनुष्य जिस वातावरण या पर्यावरण में रहा है, वह प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। डायरेक्टर प्रसून बंसल ने कहा कि कहीं अत्यधिक गर्मी, तो कहीं अत्यधिक ठंड। ये सब प्रदूषण की ही देन है। बढ़ते प्रदूषण से समस्त जीवधारियों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि प्रकृति और उसका पर्यावरण अपने स्वभाव से शुद्ध, निर्मल और समस्त जीवधारियों के लिए स्वास्थ्यवर्द्धक होता है, परंतु किसी कारणवश यदि वह प्रदूषित हो जाता है तो पर्यावरण में मौजूद समस्त जीवधारियों के लिए वह विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न करता है।

इस अवसर पर यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल, डायरेक्टर प्रसून बंसल, श्रीमती बंसल, युवराज, संयोजक पं. अनिल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More