BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना मिशन ने निकाली जनजागरुकता रैली

यमुना मिशन ने रैली निकाल लोगों को पर्यावरण के प्रति किया जागरुक। कौनेर में किया महावृक्षारोपण

मथुरा। यमुना मिशन अपने कर्तव्य का पालन करते हुए नित्य कुछ न कुछ कार्यक्रम करती रहती है। इसी के तहत आज यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा के सानिध्य में यमुना किनारे की बस्तियों में घूमकर वहां फैली गंदगी से निजात पाने के लिए, अपने आसपास हरियाली करने, स्वच्छता बरकरार रख बीमारियों से बचने के लिए सभी पुरुष-महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक किया गया। उन सभी से आग्रह किया गया कि वो मोक्षधाम पर नि:शुल्क वृक्षारोपण कर पर्यावरण हित में कार्य करें। इसके पश्चात भरतपुर (राजस्थान) के ग्राम कौनेर में यमुना मिशन द्वारा आज महावृक्षारोपण किया गया। महावृक्षारोपण में बड़ी संख्या में ग्रामीणों उपस्थित हुए। वृक्षारोपण के उपरान्त एक विशाल जनसभा हुई, जिसमें ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति सचेत कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने पर बल दिया गया। पं. अनिल शर्मा ने कहा कि वह अपने गांव को स्वच्छ रखें, अपने गांव में गंदगी न फैलने दे, ना ही गंदगी फैलाएं। गंदगी से ही बीमारियों का जन्म होता है। आपकी सजगता ही आपको बीमारी से दूर रख सकती है। इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चौधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More