BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

राजीव इंटरनेशनल स्कूल में हुआ विद्यार्थी परिषद का गठन

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद विद्यार्थी चयनित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि कल्पना गर्ग ने शपथ दिलाई

मथुरा। शुक्रवार का दिन राजीव इंटरनेशनल स्कूल में खास रहा। शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद का गठन करते हुए चारों सदनों सुभाष, गाँधी, नेहरू एवं शास्त्री सदनों के निर्वाचित विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कल्पना गर्ग कैडेट कम्प्यूटर संस्थान की डायरेक्टर, प्रेम शक्ति पीठ मानस मंगल अनुष्ठान समिति वात्सल्य ग्राम और राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन की अध्यक्ष रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र सिंह ग्रेवाल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन आरुषि, गंभीर,  अप्रमेया तथा राधिका द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती जी की वन्दना से हुई। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों के बीच चयनित छात्रों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। आर.के. एजूकेशन हब के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने सभी चयनित छात्रों को आशीर्वाद एवं बधाई दी एवं कहा कि इस तरह के पदों से छात्रों में जिम्मेदारी का अहसास होता है।  स्कूल के प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने कहा कि बच्चों में इस तरह की जिम्मेदारी का निर्वाह करवाने से उनकी बहुआयामी प्रतिभा निखरती है एवं उसका विकास होता है। स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र ग्रेवाल और मुख्य अतिथि कल्पना गर्ग ने सभी चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा उन्हें उनकी जिम्मेदारियों को कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से निर्वाह करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री ग्रेवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More