देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। चीन के साथ जारी सीमा विवाद और कश्मीर के ताजा हालात को लेकर मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर शाम होने वाली सभी दलों के नेताओं की बैठक है। इस बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद रहेंगी। दोनों बड़े मंत्री चीन के साथ सीमा विवाद और कश्मीर के हालात पर बात करेंगे। इस बैठक को सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्ष के साथ बेहतर तालमेल बनाने की सरकार की कोशिश माना जा रहा है।
आपको बता दें कि चीन के साथ सीमा पर जारी विवाद, जम्मू-कश्मीर के बिगड़ते हालात और अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला इन तीन मुद्दों पर विपक्ष संसद में सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।माना जा रहा है कि विपक्ष ही नहीं, एनडीए सरकार में शामिल बीजेपी के सहयोगी दल भी चीन विवाद और कश्मीर जैसे मुद्दों को संसद में उठा सकते है। शायद यही वजह है कि सभी दलों के प्रमुख नेताओं को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम से न्योता भेजकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर बैठक बुलाई गई है। बैठक में सुषमा स्वराज खुद डोकलाम सीमा विवाद पर अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी सभी दलों को देंगी।
वरिष्ठ पत्रकार सुहासिनी हैदर का मानना है कि सरकार की ये बैठक संसद के 17 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले अहम मुद्दों पर विपक्ष के साथ बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश के तहत बुलाई गई है। सुहासिनी हैदर का कहना है कि भारत सरकार ने कोई विस्तृत ब्रीफिंग नहीं की है। विपक्ष ने मांग की है बताया जाए चीन के साथ क्या हो रहा है। वरना ये मुद्दा संसद के सत्र में छा जाएगा। सुहासिनी हैदर ये भी मानती हैं कि चीन के साथ मौजूदा तनाव एक ऐसे नाज़ुक मोड़ पर है, जिसमें हालात कोई भी मोड़ ले सकता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल