BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दौरे पर विशेष तामझाम से नाराज योगी ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

दौरे पर विशेष तामझाम से नाराज योगी ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देशलखनऊ । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दौरों पर होने वाले वीआईपी इंतजामों से खासा नाराज हैं। योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव ने इस बारे में एक नई एडवाइजारी जारी की है। इस एडवाइजरी में सीएम योगी के दौरों में विशेष इंतजाम न करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यहे एडवाइजरी सभी अधिकारियों और जिला अधिकारियों को जारी की गई है। इस एडवाइजरी में स्पष्ट कहा गया है कि सीएम के दौरे को लेकर कोई खास व्यवस्था न की जाए। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों योगी आदित्यनाथ गोरखपुर गए थे। वहां वे श्रीनगर में शहीद हुए एसआई के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

सीएम योगी के वहां पहुंचने से पहले ही प्रशसन ने उनके स्वागत में वहां रेड कार्पेट बिछा दिया था और कमरे में एसी भी लगा दिया था। साथ ही योगी के बैठने के लिए एक खास सोफे का भी इंतजाम किया गया था। सीएम योगी के जाने के बाद प्रशासन ने वे सभी चीजें वहां से वापस हटा ली थी। इस संबंध में मीडिया में खबरें भी चली और सीएम योगी को आलोचनाओं का भी सामना करना पडा। 

जारी की एडवाइजरी:

इन सब बातों को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव ने सभी जिला अधिकारियों और प्रमुख अधिकारियों को एडवाइजरी जारी की है। लेटर में उन्होनें लिखा है कि यह देखा जा रहा है कि मुख्यमंत्री जी के जनपदों के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान निर्देशित करने के बावजूद कई बार प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं। जैसे लाल कालीन बिछाना या किसी रंग विशेष के तौलिए का उपयोग करना, विशेष तरह के सोफे का उपयोग करना। लेटर में लिखा गया है कि ऐसी कोई व्यवस्था न की जाए और दिखावेपन से बचा जाए। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More