देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों द्वारा मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना सचिवालय की के अंदर की है। ज्ञातव्य है कि आज बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक थी। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कैबिनेट बैठक में शामिल हुए। जब तेजस्वी बैठक से बाहर आए तो उन्होनें मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने तेजस्वी यादव से सवाल पूछे तो उनके सुरक्षाकर्मी और समर्थक भडक गए और मीडियाकर्मियों से हाथापाई करने लगे। दरअसल मीडियाकर्मी बीजेपी के इस्तीफे की मांग को लेकर तेजस्वी यादव से सवाल कर रहे थे।
यह सवाल पूछने पर तेजस्वी यादव के समर्थक और सुरक्षागार्ड भडक गए और मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया। वही मारपीट से पहले तेजस्वी यादव भी मीडिया पर भडक गए थे। मारपीट से पहले तेजस्वी ने मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि मीडिया का एक तबका मोदी परस्त है और गुंडा है। ज्ञातव्य है कि आरजेडी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ज्ञातव्य है कि तेजस्वी रेलवे टेंडर घोटाले में घिरे हैं। कैबिनेट बैठक के बाद आज तेजस्वी ने पहली बार अपने बचाव में और विरोधियों पर भी जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि यह बीजेपी की साजिश है। तेजस्वी ने कहा कि जब यह मामला हुआ था तब मैं 13-14 साल का था और तब तो मेरे मूंछे भी नहीं आई थी, भ्रष्टाचार क्या करता।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सालाना 25,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स पत्रकारिता और जन संचार पढ़कर निकलते हैं, तब ये हालत है मीडिया की!!
बिहार : नीतीश के 'सुशासन' से पार पाने के लिए तेजस्वी ने बदली रणनीति
ये तो शुरुआत है, खेल अभी बाकी है : तेजस्वी