BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिहार : तेजस्वी पर आज महामंथन, लालू ने बुलाई आरजेडी की बैठक

बिहार : तेजस्वी पर आज महामंथन, लालू ने बुलाई आरजेडी की बैठकपटना । बढते संकट के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज अपने आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में लालू सहित उनके बेटे और सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि लालू तेजस्वी यादव पर कोई बड़ा फैसला ले सकते है। वहीं मंगलवार को नीतीश कुमार अपने विधायकों, पार्टी के बडे नेताओं और जिलाध्याक्षों से मुलाकात करेंगे। 

तेजस्वी आरजेडी विधायक दल के नेता हैं और नीतीश कुमार सरकार में डिप्टी सीएम हैं। जिस तरह तेजस्वी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं, उसके बाद तेजस्वी के इस्तीफे की मांग तेज हो चली है। माना जा रहा है कि चौतरफा दबाव में घिरे लालू यादव भी नैतिक आधार पर तेजस्वी के खिलाफ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। ताकि विरोधियों के बुलंद स्वर पर विराम लगाया जा सके।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते लालू यादव के दिल्ली-पटना समेत 12 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। सीबीआई ने लालू उनकी पत्नी राबड़ी और उनके बेटे तेजस्वी पर लालू के रेलवे मंत्री रहने के दौरान होटल आवंटन मामले में केस दर्ज किया है। उसके बाद बेटी मीसा और दामाद शैलेश कुमार के ठिकानों पर ईडी ने भी छापेमारी की थी। इसपर नीतीश कुमार की चुप्पी से नाराज लालू यादव ने आज अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। वहीं दूसरी तरफ, बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। जिस तरीके से लालू के परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार ईडी और सीबीआई की कार्रवाई चल रही है, उस पर नीतीश कुमार ने चुप्पी साध रखी है। ऐसे में माना ये भी जा रहा है कि उनकी ये खामोशी किसी बड़े सियासी भूचाल की तरफ इशारा कर रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More