BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

जगह जगह गुरू पूजा महोत्सव मनाया गया

राधाकुण्ड में श्री रघुनाथ दास गद्दी की प्राचीन परंपरा में महंत अनंत दास महाराज एवं महंत प्रतिनिधि बाबा केशव दास की पूजा अर्चना करते शिष्यगण राधाकुंड में पूजे गये संत-महंत और गुरूजन 

गोवर्धन- कस्बा राधाकुंड में गुरू पूर्णिमा महोत्सव विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह आश्रमों में संत-महंतों व गुरूजनों की पूजा की गई। गुरूजन के न होने पर उनकी तस्वीर को माल्यार्पण कर शिष्यों ने पूजा की। राधाकुंड की करीब पांच सौ साल पुरानी रघुनाथ दास गद्दी पर पंरपरानुसार महंत अनंत दास महाराज के चित्रपट की पूजा की गई। इसी गद्दी के महंत प्रतिनिधि बाबा केशव दास की चरण वंदना कर पूजा की गई। दूसरी ओर राधाकुंड बराकुली राधारमण मंदिर में प्रेमानंद जी महाराज का दूर दूर से आये शिष्यों ने व्यास रामदास के निर्देशन में पूजन किया। राधा विनोद मंदिर में प्राण कृष्ण दास महाराज का पूजन किया। राधाश्याम सुंदर मंदिर के बाबा सनातन दास का पूजन किया। इसके अलावा राधा गोविंद देव मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर, राधा बल्लभ मंदिर आदि मंदिर व आश्रमों पूजा अर्चना किया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More