देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जन-जन के आराध्य कान्हा के जन्म उत्सव के बाद महावन जिसे पुराना गोकुल भी कहा जाता है, यहां 84 खंबा मंदिर पर भी नद उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
बाल लीलाओं का मंचन, छप्पन भोग और फिर नन्दोत्सव में ब्रजवासियो को भगवान कृष्ण के जन्म की बधाई देने के साथ ही मेवा, रुपए-पैसे, मिठाइयां, फल, वस्त्र लुटाए गए। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने नन्दोत्सव के आनन्द लिया। महावन में नन्दोत्सव भव्य डोला उत्सव जो प्रति वर्ष महावन बस अड्डे से प्रारंभ होता था। लेकिन 84 खंबा मंदिर समिति ने कोविड-19 के चलते परशुराम धर्मशाला से प्रारंभ होकर मंदिर पहुंचा।
जिसमें ढोल नगाड़े के साथ बालस्वरूप भगवान श्री कृष्ण राम मंदिर के पदाधिकारियों के अलावा मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
वर्षों से चली आ रही नन्दोत्सव की परंपरा के अनुसार डोला के मंदिर पहुंचने के पश्चात वहां पर भगवत छप्पन भोग के दर्शन भी धराई गए जिसको देखने के लिए आए श्रद्धालु द्वारा दर्शन लाभ प्राप्त किया गया और नंद उत्सव के मौके पर नंद बाबा द्वारा खजाने से लुटाई गई सामग्री को लूटने के लिए लालायित नजर आए।
मंदिर परिसर को भव्य रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया और नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की स्वरा से मंदिर गुंजायमान हो उठा और सभी पदाधिकारियों द्वारा वहां पर आए श्रद्धालुओं को खजाने से लुटाई जाने वाली सामग्री भी खूब बरसाई गई। मंदिर कमेटी नंद भवन 84 खंबा पुरानी गोकुल के अध्यक्ष कृष्णकांत दीक्षित मंत्री चंद्रप्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष गोपाल तिवारी पूर्व अध्यक्ष पप्पन गुरु सहित सेवायत मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों भी मौजूद रहे













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य