देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा । गोवर्धन के राजकीय मेला अब पूरे शबाव में पर है मेले के अन्तिम चरण में श्रद्धालुओं का रैला उमड़ पड़ा हैं। भीड़ को देख प्रशासन के हाथपैर भी फूलें नजर आये जिलाधिकारी अरविन्द एम बंगारी व नवनियक्त एसएसपी स्वयं खड़े होकर मेले की व्यवस्थाओं को संभालने में जुटें हुए हैं। वहीं आगरा मंडल के आई अशोक मथु जैन भी गोवर्धन पहुंच गये। उन्होंने भी मेले के अन्तिम चरण में डेरा जमा लिया हैं।
गोवर्धन में लगनें वाली परिक्रमा को लगाने के लिए देश के विभिन्न प्रान्तों से लाखों श्रद्धालु गोवर्धन परिक्रमा को आ रहे हैं। जहाॅ टेªनें ठूस ठूस कर सवारी भर कर आ रही है विभिन्न शहरों व प्रांतों से आने वाली बसों में भी श्रद्धालु आस्था के साथ अपनी जान जोेखिम में डालकर महिला व पुरूष व बच्चें बसों की छत्ता पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा गोवर्धन मेले के लिए लगाई गये रोडवेज बसें भी सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कम पड़ गई। रोडवेज विभाग बसों की संख्या और बढ़ने में असमर्थ साबित हुआ। मजबूरन श्रद्धालुओं को बसों की छत्ता पर बेठकर यात्रा करनी पड़ रही हैं। वहीं मेले में अनेकों अव्यवस्थाओं के बाद भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा कम नही हो रही हैं। कुछ युवा उत्साही श्रद्धालु तो मथुरा से पैदल ही गोवर्धन पहुंच रहें हैं। भीड़ के दवाव के चलते बसें निर्धारित स्थान तक नहीं पहंच पा रही है। जिसकेी वजह से आधे रास्ते में बसों से उतर कर श्रद्धालु गोवर्धन परिक्रमा के लिए पहुंच रहें हैं। मेले में आये लाखों तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए जहाॅ प्रशासन ने तमाम इन्तजाम किये है वहीं समाज सेवी संस्था व धर्मपरायण जनता ने जगह जगह प्रशासन से अनुमति लेने के बाद प्याऊ व भंडारे लगाये गये हैं। जहाॅ से श्रद्धालुओं को निःशुल्क पानी पिलाया जा रहा है तो भडारों से निःशुल्क भोजन भी विरण किया जा रहा है कुछ सेवाभावी संस्थानों ने निःशुल्क जूता घर भी बनाकर सेंवा करने का भीड़ उठा लिया है तो कुछ धनलोभी दुकानदारों ने असथाई स्टेंण्ड बनाकर तीर्थ यात्रियों से मनमाफिक धनवसूली की जा रही है। प्रशासन इनकी अवैध उगाही को रोकने में असफल साबित हो रहा हैं। वहीं टाउन एरिया द्वारा सफाई कर्मियों की पर्याप्त मात्रा मे सफाई कर्मी लगाये गये है लेकिन उसके बाद भी पूरे परिक्रमा मार्ग व गोवर्धन में चारों ओर गन्दगी नजर आ रही हैं। शनिवार मुड़ियों सन्तों ने अपने सिरों को मुड़वाकर अपने गुरू को श्रद्धासुमन अर्पित कर भजन कीर्तन करते हुए गोवर्धन की परिक्रमा लगाई गई। उक्त सन्तों के पीछें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ द्वारा परिक्रमा लगाई जा रही थी। पूरा परिक्रमा मार्ग मानव श्रृखलां में तब्दील हो चुका हैं। परिक्रमा की कड़ी टूटने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जनपद के जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा वंगारी एसएसपी नितिन तिवारी अपने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ मेले में कैम्प किये हुए हैं और पैदल ही पूरे परिक्रमा मार्ग में घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर जमाये हुए हैं। इनके सहयोग के लिए आज आगरा के आईजी अशोक मथु जैन भी पहुंच गये वह भी कल तक मैले में ही कैम्प कर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखेगे तथा दोनों आईजी एवं एसएसपी ने गिर्राज दानघाटी के दर्शन कर पूर्जा अर्चना की।













Related Items
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की गोवर्धन पूजा
गोवर्धन रोड पर वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत हुई