देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
यरुशलम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 2008 के मुंबई हमलों में बचे इजयराइली बच्चे मोशे और उसके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान इजरायली पीएम नेतन्याहू भी मोदी के साथ थे। मोदी ने मोशे को भारत आने का न्योता दिया। मोशे ने हिंदी में नमस्ते कहकर पीएम मोदी का अभिवादन किया। उसने अपना लिखित संदेश पढ़ा और कहा कि वह भारत के लोगों और पीएम नरेंद्र मोदी को प्यार करता है। इस दौरान पीएम मोदी ने मोशे से पूछा कि क्या तुम फिर भारत आना चाहोगे। इस पर उसने हामी भर दी।
मोदी ने कहा कि तुम और तुम्हारा परिवार कभी भी भारत आ सकता है। जहां चाहे, वहां जा सकता है। आपको बता दें कि यह पहला मौका था जब पीएम मोदी ने आतंकी हमले के पीडि़त से विदेश में मुलाकात की। इससे पहले राब्बी होल्ट्जबर्ग ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमारे परिवार और इजरायल के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। मैं मोदी का स्वागत करता हूं। मोशे जब बड़ा हो जाएगा। तब वह भारत जरूर जाएगा।
आपको बता दें कि साल 2008 में मुंबई में कई जगह आतंकी हमले हुए थे। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने चाबड़ हाउस को भी अपना निशाना बनाया था और मोशे, उसके माता-पिता समेत कई पर्यटकों को बंधक बना लिया था। मोशे की देखभाल करने वाली दाई सांद्रा सैम्यूल्स भी इमारत में मौजूद थी, लेकिन वह एक कमरे में सीढिय़ों के नीचे छिपकर जान बचाने में सफल रही थी। वह तब बाहर आई जब उसने मोशे के रोने की आवाज सुनी और उसे उसके माता-पिता के शवों के बीच खड़े पाया। उसने उसे गोद में उठाया और इमारत से बाहर निकल गई। चाबड़ हाउस को नरीमन हाउस नाम से भी जाना जाता है जो व्यापक नवीनीकरण के बाद 2014 में फिर से खुला। मोशे अब अपने दादा-दादी, रब्बी शिमोन रोसेनबर्ग और येहुदित रोसेनबर्ग के साथ आफुला में रहता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'