BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मेरठ जिलाधिकारी के आवास पर शव रखकर प्रदर्शन

मेरठ जिलाधिकारी के आवास पर शव रखकर प्रदर्शनमेरठ । जिलाधिकारी आवास पर आज एक परिवार ने अपने बेटे का शव रखकर प्रदर्शन किया और इंसाफ की मांग की। जानकारी के मुताबिक मेरठ के गंगानगर के उम्मेदनगर गाँव के निवासी दीपक का 29 मार्च को मेरठ के जिला अस्पताल में पैर का आपरेशन किया गया। इसके बाद दीपक के शरीर में डाक्टरों की लापरवाही के कारण इन्फैक्शन हो गया और उसे चार दिन जिला अस्पताल में रखकर मेरठ मेडिकल कालेज भेज दिया गया। मेडीकल कालेज के डाक्टर भी दीपक का ठीक से इलाज नहीं कर पाये और उन्होंने 5 दिन उसे मेडीकल कालेज में रखने के बाद एलएनजेपी अस्पताल दिल्ली के लिए रैफर कर दिया। 12 अप्रैल की रात में दीपक की मौत हो गय़ी। मेडिकल काॅलेज और एलएनजेपी अस्पताल के डाक्टरों का मानना है कि दीपक की मौत की वजह इलाज में लापरवाही से उसके शरीर में फैला इन्फैक्शन था। डीएम आवास पर दीपक का शव लेकर आये परिजनों ने जिलाधिकारी से न्याय की मांग की है। जिलाधिकारी ने गंगानगर थाने में आरोपी डाक्टरों के खिलाफ दीपक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More