BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जैंत पुलिस ने 115 पेटी शराब के साथ पकड़े दो तस्कर

जैंत पुलिस ने 115 पेटी शराब के साथ पकड़े दो तस्करमथुरा। चैमुहां कस्बे में होली के त्योहार को देखते हुए अवैध शराब बडे पैमाने पर दूसरे प्रान्तों से जनपद में लायी जा रही हैं। शराब माफिया मौटा मुनाफा कमाने के लिये अवैध शराब दूसरे प्रान्तों से मगांकर स्टोक कर रहे है क्यों कि होली के त्योहार पर ठेके बन्द होन के कारण यह अवैध शराब मुंह मांगी कीमत पर बिकती है। शराब माफियाओं के मनसूबों को घ्वस्त करते हुऐ जैंत पुलिस ने बडे पैमाने पर हरियाणा ब्राण्ड शराब पकडी है। अवैध शराब के साथ गिरफ्तार शराब तस्कर मुन्ना व तोताराम केंटर में रखी 115 पेटी शराब के साथ जैंत चैकी प्रभारी राजीव कुमार मयफेर्स के साथ जी एल ए विश्व विद्यालय के निकट चैकिग कर रहे थे। सुबह चार बजे के करीब आयशर केन्टर यू पी 85 क्यू 9793 को रूकवाकर जब उन्होने चैकिंग की तो पाया कि आयशर केन्टर में बडे पैमाने पर हरियाणा ब्राण्ड अवैध शराब भरी हुई है। तुरन्त जैंत पुलिस ने आयश केन्टर के चालक व परिचालक सेना पुत्र मुन्ना निवासी बरूअर थाना खेरागढ आगरा व तोताराम पुत्र मानसिंह निवासी बेरी थाना पफरह को हिरासत में लेकर आयशर केन्टर मे भरी 115 पेटी शराब को जैंत चैकी ले गयी। शराब तस्कर मुन्ना व तोताराम ने बताया कि वे हरियाणा के हथीन से लेकर यह अवैधा शराब मथुरा व आगरा में सप्लाई करने के लिये लेकर आ रहे थे। यह शराब की पहली खेप नही हैं उनका अवैध नशे के कारोबार का बडा नेटवर्क है। चैकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पकडे गये अपराधियों के नशे के अवैध कारोबार का बडा नेटवर्क है। पकडे गये अपराधीयें की निशान देही के आधार पर कार्यवाही कर पूरे गेंग को पकडा जायेगा। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More