देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा । एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सिंड आर सेटी) मथुरा मे जिला उद्योग केन्द द्वारा प्रायोजित 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया । शुक्रवार को जिला उद्योग केन्द, मथुरा के उपायुक्त उद्योग श्री वीरेन्द सिंह ने इसका उद्घाटन किया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को टौंटी उद्योग से सम्बन्धित कौशल सिखाया जायेगा ।ं
इस अवसर उन्होने प्रशिक्षाणार्थियों को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त उद्योग ने कहा कि ओ.डी.ओ.पी कार्यक्रम के तहत मथुरा जिले का उत्पाद स्वछता सम्बन्धित उपकरण ‘टौंटी’ है । इसी के तहत प्रशिक्षण कार्यकम के दौरान नल निर्माण कारीगरो के हुनर को निखारा जाएगा तथा उनको नई तकनीक से अवगत कराया जाएगा ।
इस अवसर पर सिंड आर सेटी के निदेशक सतविन्दर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 दिन तक चलेगा जिसके दौरान प्रशिक्षणार्थियांे के व्यक्तिगत विकास हेतु भी विभिन्न सघ्त्रांे को आयोजित ंकिया जाएगा। उन्होने संस्थान की विभिन्न गतिविधियांे से सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग केन्द से अपर सांख्यिकी अधिकारी योगेश कामेश्वर ने जिला उद्योग केन्द्र द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी।













Related Items
भारत का कोचिंग उद्योग: जहाँ सपने दिखाए जाते हैं टूटने के लिए!!
दीपावली पर रिकॉर्ड व्यापार - उद्योग जगत ने माना, ‘मेड इन इंडिया’ और जीएसटी सुधारों का दिखा सीधा असर
दो दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेला शुरू, आधुनिक तकनीक सहित स्मार्ट खेती के बारे में मिलेगी जानकारी