BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जगद्गुरु पंचमपीठाधीश्वर से लूट, 25 तोला सोना व महाप्रभु की बहुमूल्य मूर्ति ले गए बदमाश

जगद्गुरु पंचमपीठाधीश्वर से लूट, 25 तोला सोना व महाप्रभु की बहुमूल्य मूर्ति ले गए बदमाशभरतपुर। जगद्गुरु पंचमपीठाधीश्वर बल्लभाचार्य महाराज के साथ कार सवार पांच हथियार बन्द बदमाशों ने लूट की। बदमाशों ने वारदात को अंजाम रात्रि 2.18 बजे कामां में जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव गुरीरा में दिया। लूट के बाद बदमाश जगद्गुरु बल्लभाचार्य और उनके ड्राइवर को मारपीट कर गोपाल गौशाला बादीपुर के पास छोड़कर भाग गए। बदमाश अपने साथ एक लोजी गाड़ी, 25 तोला सोना व बहुमूल्य महाप्रभु बल्लभाचार्य महाराज की मूर्ति ले गए।

 

महाराज की गाड़ी ले जाने क बाद वे ड्राइवर राधारमण निवासी गांव घाटा व दीपक खंडेलवाल निवासी कानपुर मंदिर अधिकारी के साथ सड़क पर खड़े रहे। इस बीच एक ट्रक चालक ने उन्हें कामां में मंदिर पर पहुंचाया। इसके बाद कामां थाने को सूचना दी गई।

 

मूर्ति के बरामद नहीं हो जाने तक श्रीमदनमोहनजी मंदिर के पट नहीं खुलेंगे

 

मूर्ति के बरामद नहीं हो जाने तक श्रीमदनमोहनजी मंदिर के पट नहीं खुलेंगे

 

गौरतलब है कि 18 से 20 अप्रैल तक सप्तमपीठाधीश्वर मंदिर श्रीमदनमोहनजी में है धार्मिक कार्यक्रम होना है। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। इससे पहले वारदात होने से कार्यक्रम होने में संशय है। 

 

पंचम पीठाधीश्वर जगतगुरु बल्लभाचार्य महाराज के अनुसार लूट में गई दुर्लभ व प्राचीन मूर्ति के बरामद नहीं हो जाने तक मंदिर के पट नहीं खुलेंगे। महाराज से लूट को लेकर कस्बे वासियों में आक्रोश है। इधर पुलिस अधीक्षक अनिल टांक रात्रि में हुई वारदात को लेकर है गंभी हैं। उन्होंने मामले की जांच शुरू करा दी है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More