BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सपाईयों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

मथुरा। लखनउ में आदोलन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मथुरा में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार की द्वारा की जा रही सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही का विरोध विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं पर किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग की है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन दिनों केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार गुंडे माफियाओं की सरकार बन चुकी है। चारों ओर लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार इन अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। सरकार पूरी तरह फेल नजर आ रही है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा परीक्षा कराने की घोषणा कर दी गई है जो कि सरासर गलत है। यह छात्र छात्राओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। इसका भी सपा सरकार पुरजोर विरोध करती है और केंद्र सरकार द्वारा कराए जाने वाली परीक्षाओं को वापस लेने की मांग करती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ताओं के साथ की गई मारपीट का विरोध करते हुए। सपा कार्यकर्ताओं पर लगाए गए मुकदमे वापस लेने की मांग करती है, अगर सरकार समय रहते नहीं जागी तो सपा सरकार का एक भी कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेगा एक बड़ा आंदोलन करने के लिए होगा। ज्ञापन देने वालांे में सपा युवजन जिलाध्यक्ष साहून खान, जागेश्वर यादव, मुन्ना मलिक, सचिन सैनी, अमित यादव व शुभष जाटव आदि सपा नेता उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More