देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। चार जुलाई को गांव बाबूगढ में रास्ता निकालने को लेकर हुए विवाद में हुई युवक की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिये हैं। चार जुलाई की सुबह गांव बाबूगढ में रास्ता निकालने को लेकर दो गांवों में झगडा हो गया था। गोली लगने से राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने खुद इस मामले को संज्ञान में लिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। एसएसपी खुद इस मामले की मानीटरिंग कर रहे थे। पुलिस ने मशक्कत कर चार अलग अलग स्थानों से श्याम सुंदर, अजय, रामवीर और सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। चारों इस मामले में नामजद थे। इनके कब्जे से पुलिस ने 315 वोर का वह तमंचा भी बरामद किया है जिससे युवक को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
ललन सिंह का भाजपा पर तंज: 3 राज्यों की जीत से मनोबल ऊंचा इसलिए कर रहे लोकतंत्र की हत्या