देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreदिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर सोमवार 12 जुलाई से गुरुवार 15 जुलाई तक चार दिन के लिए मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मयूर विहार पॉकेट-1 से त्रिलोकपुरी संजय लेक के बीच के सेक्शन पर ओवरहेड इक्विपमेंट यानी OHE को जोड़ने का कार्य किया जाना है।
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर सोमवार 12 जुलाई से गुरुवार 15 जुलाई तक चार दिन के लिए मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी संजय लेक के बीच के सेक्शन पर ओवरहेड इक्विपमेंट यानी OHE को जोड़ने का कार्य किया जाना है। जिसे अभी खोला जाना बाकी है। इस कारण 12 से लेकर 15 जुलाई तक के बीच कुछ स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी। साथ ही कुछ स्टेशनों को इस अवधि के दौरान बंद भी रखा जाएगा।
पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मयूर विहार फेज-1 सेक्शन और आईपी एक्सटेंशन से मौजपुर/शिव विहार सेक्शन तक ट्रेन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेगी। लेकिन आईपी एक्सटेंशन और त्रिलोकपुरी के बीच और मयूर विहार फेज-1 और मयूर विहार पॉकेट -1 स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इसके अलावा मंडावली पश्चिम विनोद नगर, पूर्वी विनोद नगर, मयूर विहार फेज-2, त्रिलोकपुरी और मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे। 16 जुलाई से मेट्रो का परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा।













Related Items
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज