देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पंचायती चुनाव में शराब तस्करों का सीजन होता है। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी बडी मात्रा मंे शराब बांटते हैं। यह शराब सस्तेदामों पर हासिल करने के लिए इसे तस्करों से खरीदते हैं। कोतवाली छाता और थाना बरसाना पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना छाता पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कार से अवैध शराब ले जाते समय दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एसएचओ थाना बरसाना रवि त्यागी ने बताया कि चैकिंग के दौरान एक कार सफेद रंग स्विफ्ट यूपी-85 एएन 8643 के चैक किया गया। कार हरियाणा की तरफ से अबैध शराब लेकर आ रही थी। कार से रोहित पुत्र मुकेश नगला इन्कलैव पार्ट-2 एनआईटी थाना सारन फरीदाबाद व गजेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम खिरवी थाना होडल जिला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। कार से उक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 190 हाफ अंग्रेजी रायल स्टेग प्रिमयर विस्की व 260 हाफ अंग्रेजी ओफिसर चॉयस ब्लू रेयर ग्रिन विस्की मार्का फोर सेल इन हरियाणा ओनली लिखे हुए बरामद किये गये हैं। वहीं बरसाना पुलिस ने 49 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
आरोपी शिव सिंह उर्फ भंगो पुत्र छीतर सिंह निवासी ग्राम जानू थाना बरसाना जनपद मथुरा को 49 पव्वा अवैध देशी शराब मस्ताना मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन