BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तडपता रहा मरीज

मथुरा। सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं जानलेवा हो गई हैं। अगर कोई मरीज का कोई धनाधुलाया नहीं है तो सरकारी जिला चिकित्सालय मरीज को धीमी मौत देने का उपक्रम भर रह गया है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को आयष्मान जैसी सरकारी योजना का ढिंढोरा पीटने की आड में दबाने का कुतष्य प्रयास रह रह कर सामने आ रहा है। जिला चिकित्सालय में स्टाफ की कमी है। रात के समय चिकित्सक रूकते नहीं, इतना ही नहीं मरीजों और तीमारदारों के साथ आला दर्जे की लापरवाही और बदतमीजी भी की जाती है। महिला जिला चिकित्सालय से बच्चा चोरी होने जैसी घटनाएं भी सामने आती रही हैं। आये दिन यहां दंगा पफसाद होते रहते हैं।  
  सर्जिकल बार्ड में भर्ती आरा बिहार निवासी हरिनाथ गत तीन अगस्त को ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।युवके के इलाज में आला दर्जे की लापरवाही बरती जा रही थी लेकिन गरीब कहीं जाने की स्थिति में नहीं है। हद तो तब हो गई जब वह अचानक बैड से नीचे गिर गया लेकिन उसे उठाने के लिए कोई नहीं आया। इस बीच उसके घावों पर चीटियां लग गईं। हरनाथ घंटों भूख और लाचारी से फर्स पडा तडपता रहा, लेकिन कोई मदद को नहीं आया। इस घटना का वीडियो सोषल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद अस्पताल प्रषासन हरकत में आया है। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हुए थे, दूसरा घायल भी जिला अस्पताल में ही भर्ती है। बताया जा  रहा है कि बाद में इस युवक को सामान्य मरीजों के वार्ड से अलग गैलरी मंे पटक दिया गया। जहां इन्हें रखा गया वहां न पंखा है, न बैड पर चादर है और नहीं कोई देखभाल करने वाला।  

केस-दो 
वर्निंग वार्ड में सड कर मर गया ’गरीबा’
मथुरा। जिला चिकत्सालय में नाम के लिए वर्निंग वार्ड भी बनाया गया है लेकिन यहां मरीजों को सुविधा कोई नहीं है। सतोहा गांव के दलित गरीबा नामक व्यक्ति को दबांगों ने आग लगा दी थी। इस घटना में वह झुलस गया था। इसके बाद एक महीने से अधिक समय तक वह जिला चिकत्सालय में रहा। उसके घावों में कीडे पड गये और तडप तडप कर गरीबा ने दम तोड दिया। उसका परिवार इतना गरीबा था कि उसे कहीं ले जाने की स्थिति में नहीं थी। 

केस-तीन
जिंदा युवक को मोर्चारी में फैंका, हांगाम करते रहे परिजन 
मथुरा। थाना हाइवे की एक कालोनी निवासी युवक आटो चलाक था। वह बरसाना यात्रियों को लेकर गया था। इसी बीच उसकी तबियत बिगड गई। उसे पहले स्वास्थ्य केन्द्र गोवर्धन और फिर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसी बीच इमरजेंसी वार्ड में युवक के घरवालों की स्टाफ से कहासुनी हो गई। इसी से स्टाफ इस कदर नाराज हुआ कि युवक के परिजनों को इमरजेंसी से बाहर निकाल दिया। वह अपने मरीज को कई घंटे तक इस कमरे से उस कमरे और इस आफिस से उस आफिस खोजते रहे लेकिन किसी ने कुछ बता कर नहीं दिया।  जब पुलिस आई तो पता चला कि युवक मोर्चरी में है। कोतवाल से भी स्टाफ ने चाबी नहीं होने की बात कह दी थी। मोर्चारी पर दो ताले जड दिये थे। पुलिस स्टाफ के सामने ही ताला तोडा लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इस मामले में भी लीपातोपती कर दी गई। 

वर्जन
यह अमानवीय मामला सामने आया है, इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी स्टाफ दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। आरएस मौर्या, सीएमएस जिला चिकत्सालय
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More