देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा,11 सितम्बर: अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा द्वारा किसान गरीब मजदूर एकता समिति, महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति उत्तर प्रदेश के संयुक्त नेतृत्व में, छह दिवसीय जन समस्या, जन जागरण अभियान यात्रा के पांचवे दिन प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों, लूट, हत्याओं, निजीकरण, बेरोजगारी, महंगाई, शोषण के विरोध में खुला मांग पत्र प्रस्तूत किया। मांग पत्र में तालाबंदी के दौरान 5 माह का बिजली बिल माफ हो। तालाबंदी के दौरान बंद स्कूलों की 5 माह की फीस माफ हो। प्रदेश में प्रदेश भर में स्मार्ट मीटरों द्वारा खुली लूट तत्काल बंद हो। निजी करण पर तत्काल रोक लगाई जाए। बेरोजगारी खत्म कर रोजगार उपलब्ध करायें। बलात्कारियों पर बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई हो। स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात, रोजगार की व्यवस्था राज्य द्वारा हो। खोखा, रेडी,फुटपाथ,विक्रेताओं को ओवरड्राफ्ट की सुविधा के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराए जाएं। बैंकों की मनमानी पर रोक लगाई जाए। उत्तर प्रदेश श्रम विभाग द्वारा योजना के नाम पर मजदूरों का आर्थिक शोषण तत्काल बंद हो। अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यकों, पत्रकारों बुद्धिजीवियों की हत्या शोषण करने वालों पर कठोर कार्यवाही हो। 6 माह से लापता माननीय सांसद हेमा मालिनी की गुमशुदगी की सूचना पुलिस द्वारा दर्ज की जाए। लुकेश राही और ताराचंद गोस्वामी ने संयुक्त बयान देते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों, गरीबों, मजदूरों, पत्रकारों की हत्यारी और तानाशाही से सरकार है। यह यात्रा बिजलीघर से भूतेश्वर, डीग गेट, भरतपुर गेट, घीया मंडी, चैक बाजार, छत्ता बाजार,होली गेट,पुराना बस स्टैंड, टैंक चैराहा होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुँचकर उपजिलाधिकारी अतिरिक्त प्रभार श्याम मोहन चैहान जी को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर रमेश सैनी,ताराचंद गोस्वामी,लुकेश राही, लोकेश शर्मा, विक्रम शर्मा, राजेश कुमार, बृजलाल कामरेड,निरंकार प्रसाद सिंह, विवेक कुमार,अमित प्रकाश, कौशल कुमार,तेजाराम,विजय कुमार,आकाश बाबू,सौदान,गोलू,चित्रसेन मौर्य, सुभाष आदि।













Related Items
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन