BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

किसी भी धार्मिक स्थल पर भीड़ एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी

मथुरा। कोरोना का कहर जारी है। बिना श्रद्धालुओं के जन्माष्टमी मना कर मायूस हुए ब्रजवासियों की चेहरे से मायूसी अभी छटी नहीं थी कि अब राधाष्टमी बिना श्रद्धालुओं के मनाये जाने की सूचना ने उन्हंे और उदास कर दिया। जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिये हैं। न मोहर्रम पर जुलुस निकलेगा, न राधा अष्टमी पर मेला लगेगा।


जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुये निर्देश दिये किये कि कोविड-19 के दृष्टिगत गणेश चतुर्र्थी , राधाष्टमी , मोहर्रम पर भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाये । उन्होने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर सार्वजनिक रूप से पूजा पण्डाल एवं मूर्तिया स्थापित नही की जायेगी और न ही शोभा यात्रा निकाली जायेगी । उन्होने ने सभी लोगो से अनुरोध किया कि वह अपने घरों पर गणेश जी की पूजा अर्चना करें और गणेश चतुर्थी के त्योहार को उत्साह पूर्वक मनायंे।


 श्री मिश्र ने  बताया कि इसी प्रकार मोहर्रम के अवसर पर जूलूसध्ताजिया निकालने की अनुमति नहीं है इसलिये सभी मुस्लिम समुदाय के लोग गम के इस त्योहार को घर पर ही मनायें सार्वजनिक रूप से ताजिया रखने की अनुमति नहीं है। उन्होने राधाष्टमी के अवसर पर अवगत कराया कि मन्दिरों के पुजारियों के साथ बैठक की गयी है जिसमें उन्होने मन्दिर बन्द रखने की बात कही है साथ ही राधाष्टमी पर बाहर के श्रद्वालुओं को मन्दिर जाने की अनुमति नहीं होगी पूजा अर्चना परम्परागत चलती रहेगी ।

 जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिये की वह पीस कमेटी की बैठक कर ले एवं धर्मगुरूओं से संवाद स्थापित करके कोविड- 19 के दिशा -निर्देशों का अनुपालन करें। उन्होने कटेन्मेंट जोन एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान रखते हुये महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मियो की सादा वर्दी में तैनात करने के आदेश दिये है। उन्होंने सघन जाॅंच एवं तलाशी की व्यवस्था के लिये स्वान-दल एवं बम निरोधक दल से जाॅंच कराने के निर्देश दिये।


श्री मिश्र ने त्योहारों के अवसर पर नगर निगम को विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था एवं पेय जल व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये  है उन्होने बिजली विभाग को निर्देश दिये कि त्योहारो के अवसर पर बिजली आपूर्ति बनायी रखी जायी । उन्होने सोशल मीडिया की राउन्ड दी क्लाॅक  निगरानी रखते हुये  कोई भी आपत्ति जनक पोस्ट संज्ञान में आते ही तत्काल ब्लाॅक करते हुये  प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश चन्द्र त्रिपाठी , एस पी सिटी, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, उपजिलाधिकारी गोवर्धन राहुल यादव के साथ विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सम्बन्धित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More