BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अवैध कारोबार से अर्जित कर ली करोडों की समपत्ति

मथुरा। जूआ माफिया के खिलाफ प्रशासन से सख्त कार्रवाही करते हुए उसकी 74.86 लाख रूपये की चल अचल संपत्ति कुर्क कर ली है। क्षेत्र में जूआ किंग के नाम से मशहूर महावीर पुत्र पौहपी निवासी नगला पौहपी रिफाइनरी के खिलाफ हुई इस कार्रवाही से माफिया में हडकंप माच हुआ है।

जनपद में लगातार ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाही की जा रही है। ऐसे अपराधिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाही की जा रही है जिन्होंने अवैध धंधे के जरिये अकूत चल और अचल संपत्ति अर्जित की है।

महावीर के खिलाफ जूआ एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में 15 मामले दर्ज थे। इसकी चार्ज सीट खोल कर गैंगस्टर की कार्रवाही कर प्रशासन के द्वारा संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाही की गई है। महावरी का क्षेत्र में आतंक था। लम्बे समय तक वह क्षेत्र में जूआ सट्टे के सरगारा के तौर पर कुख्यात रहा है। एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार लगातार माफिया को चिन्हत कर उनके खिलाफ कार्रवाही कर रही है। महावीर पर ने विगत कई साल से जूआ का अवैध धंधा करते हुए चल और अचल संपत्ति अर्जित की है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर 75 लाख के आसपास की चल अचल संपत्ति कुर्क की गई है। ऐसे माफिया को चिन्हित कर आगे की कार्रवाही जारी रहेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More