BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘लडक़े जम्मू में आ गए हैं और अब हम बड़ौदा में शिविर लगाएंगे’

कोलकाता। आगामी घरेलू सीजन की तैयारियों के लिए जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट टीम बड़ौदा में शिविर लगाएगी। यह फैसला श्रीनगर में मौजूदा परिस्थितियों तो देखकर लिया गया है। घाटी में हाल ही में खिलाडिय़ों को सुरक्षा के लिहाज से राज्य से बाहर जाने को कहा था। टीम के मेंटर और कोच इरफान पठान ने कहा है कि टीम का शिविर बड़ौदा में आयोजित किया जाएगा। 

इरफान ने आईएएनएस से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है। इरफान ने कहा कि अभी तक सभी खिलाड़ी जम्मू में एकत्र हो गए हैं। कुल 27 खिलाड़ी हैं, जिनमें से आधे जम्मू और आधे कश्मीर से हैं। हमने बैठक की थी और फैसला किया था कि हम स्थानीय टीवी चैनल पर विज्ञापन देंगे। लडक़े जम्मू में आ गए हैं और अब हम बड़ौदा में शिविर लगाएंगे। 

उन्होंने कहा, यह शिविर गुरुवार से मोतीबाग क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा। घरेलू सीजन शुरू हो चुका है। दिलीप ट्रॉफी इस समय जारी है और इसके बाद वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी। रणजी ट्रॉफी का लीग दौर नौ दिसंबर से शुरू होगा।


जम्मू एवं कश्मीर के क्रिकेट संघ को भी सभी क्रिकेट संबंधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया है। बीते महीने जेकेसीए के अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा था कि सुरक्षा कारणों की वजह से खिलाडिय़ों से राज्य छोडऩे को कहा गया है। भारत सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से राज्य में व्याप्त स्थिति को देखकर खिलाडिय़ों को राज्य छोडऩे के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय इरफान 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 मैच खेल चुके हैं।


साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More