BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

संकट की घडी में सरकार ने लोगों को भगवान के भरोसे छोड दियाः आप

मथुरा। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा है कि प्रदेश के अस्पतालों में आक्सीजन की कमी से लोग दम तोड रहे हैं। जीवन रक्षक दवाओं के लिए भटक रहे हैं। हालात यह हो गये हैं कि श्मशान और कब्रिस्तान में लोग लाइन लगाने को अभिशप्त हैं। सरकार जैसा कहीं कुछ नहीं दिख रहा है संकट की घडी में सरकार ने लोगों को भगवान के भरोसे छोड दिया है।

सभाजीत सिंह ने कहा है कि कोरोना महामारी ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल कर रख दी है। अस्पतालों में बैड मिलना मुश्किल है। होमआईसोलेशन में भी मरीजों को कोई देखने वाला नहीं है। कोरोना जैसी महामारी से बडी लडाई के लिए उत्तर प्रदेश के अस्पताल बिल्कुल तैयार नहीं हैं।

लोग अपनी आंखों के सामने ही अपनों को दम तोडते देख रहे हैं। यह सरकार अगर कुछ कर रही है तो सिर्फ आंकडांे को छुपाने का काम कर रही है। योगी सरकार के सनक भरे फरमानों ने कई लोगों की जान ले ली। पहले कह दिया गया था कि भर्ती होने के लिए मरीज को सीएमओ का पत्र लाना होगा।

जब लोग आक्सीजन और बैड के अभाव में सडक पर तडप रहे थे तो सरकार ने फरमान जारी कर दिया कि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस तरह की बात करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी और उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। यह सब सरकार ने अपनी पोल खुलने के डर से ही किया था।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More