BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वी.के बंसल के निधन से कारोबारियों में शोक

मथुरा। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री वी.के बंसल का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिला अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल मथुरा अजय कुमार अग्रवाल सहित तमाम संगठन से जुडे कार्यकर्ताआंे और व्यापारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


अपने जीवन काल मे व्यापारियों की विभिन्न समस्यायों के लिए संघर्षरत रहना उनके जीवन का अंग बन गया था।माह में आठ से दस दिन वह व्यापारी समस्यायों को लेकर प्रधान मंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री कार्यलय में स्वयं ज्ञापन देने जाते तथा सम्बंधित अधिकारियों के सामने उन समस्यायों को रखते थे।


जीएसटी को एकल बिन्दु पर लगाया जाए यह उनकी प्रमुख मांग थी। जीएसटी कानून को पुनः लिखे जाने की मांग करते हुये। पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर जिला अधिकारियों को फेडरेशन की जिला इकाइयों के माध्यम से मार्च 2021 में उनकी योजना से देश भर में ज्ञापन दिए गए थे।


उनके प्रयासों से चार वर्षों में ही फेडरेशन ने जम्मू काश्मीर सहित 18 राज्यो में अपनी इकाई लगभग सभी जिलों में स्थापित कर ली थी। लालच से दूर रहकर पूर्ण ईमानदारी से वह संगठन का कार्य करते थे। उनके निधन से मथुरा इकाई के सभी पदादिकारी और सदस्य स्तब्ध रह गए।


उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में जिलाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री सुभाष सैनी, जिला उपाध्यक्ष रामदास चतुर्वदि और अरविंद चैधरी, महानगर अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल, महामंत्री सौरभ अग्रवाल, यशपाल सिंह, लालकृष्ण चतुर्वेदी, योगेश बिंदल, बालकृष्ण चतुर्वेदी, अनिल कुमार, मनीष गर्ग, पराग आर्य विपिन बिहारी गर्ग, टेक्सटाइल इकाई के मुरारीलाल महावन वाले आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More