BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

लोकसभा में अधीर रंजन का बयान सीता का अपमान, कांग्रेस माफी मांगे : VHP

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कांग्रेस पर दुष्कर्म की घटनाओं को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की है। विहिप ने कहा है कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन का यह बयान घोर आपत्तिजनक है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक ओर मंदिर निर्माण की तैयारी चल रही है और दूसरी ओर सीता मां को जिंदा जलाया जा रहा है। विहिप ने इसे मां सीता का अपमान बताते हुए पार्टी से माफी मांगने को कहा है।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि देश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से देश दुखी है। अपराधियों को कठोरतम दंड देने की मांग उठ रही है। लेकिन पीडि़ताओं की क्रूर हत्या पर राजनीति करना भी कम क्रूर अपराध नहीं है। लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का यह कथन कि एक ओर मंदिर निर्माण की तैयारी चल रही है और दूसरी ओर सीता को जिंदा जलाया जा रहा है घोर निंदनीय और आपत्तिजनक है।

उन्होंने कहा कि इन दोनों विषयों में कोई समानता न होने के बावजूद जिस तरह इनको जोड़ा गया, वह उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है। उनका यह बयान न केवल सीता माता का अपमान है, बल्कि इस विषय पर देश की संवेदनाओं को भी आघात पहुंचाता है। डॉ. जैन ने कहा कि लोकसभा में महिला अपराध पर हुई चर्चा को कुछ सांसदों ने जिस तरह से सांप्रदायिक व राजनीतिक रंग देने की कोशिश की है, उस पर विश्व हिंदू परिषद चिंता व्यक्त करती है। सांसदों के बयान उनकी मानसिकता को स्पष्ट करते हैं। विहिप नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्पष्ट करें कि क्या अधीर रंजन चौधरी का बयान उनकी पार्टी की भी सोच है? यदि नहीं तो उन्हें इस बयान के लिए माफी मांगने के साथ अधीर पर कार्रवाई भी करनी चाहिए।

 


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More