BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लूट की झूंठी सूचना देने पर तीन को जेल भेजा

मथुरा। थाना बलदेव पुलिस द्वारा डेढ लाख रुपये, मारपीट तथा फायरिंग कर लूट करने की झूठी सूचना देने पर सूचूना देवे वाले व उसके अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया किया गया है।


20 जुलाई को रात्रि 10.30 बजे दशरथ पुत्र हजारीलाल निवासी अकोस बांगर थाना बल्देव जिला ने डायल 112 सूचना थी कि वह अपने साथी गीतम पुत्र नरायन सिंह, रनवीर पुत्र नरायन सिंह समस्त निवासीगण अकोस बांगर के साथ किरावली गल्ला मण्डी में गेहूं बेचकर आ रहा था। रैपुरा जाट पुलिया के पास दो मोटस साइकिल सवार चार व्यक्तियों ने उनके साथ गोली मारकर गेंहूं बेचकर लाये गये। 1.5 लाख की लूट कर ली है।

सूचना को जिला कण्ट्रोल रुम के द्वारा जनपद के सभी थानों पर चैकिंग के लिए बताया गया। घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी महावन व थाना प्रभारी प्रभारी बल्देव मौके पर पहुंच गए। पीडितों से पूछताछ की गई तथा घटना के खुलासे के लिए दो टीमों को लगाया गया तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि दशरथ, गीतम, रनवीर की शराब के नशे में आशू पुत्र रामबाबू, चन्द्रवीर पुत्र बनवारी निवासीगण पक्की गढी कंजौलीघाट थाना बल्देव मथुरा के साथ झगड़ा व कहासुनी हुई थी। लूट व गोली मारने की घटना असत्य पायी गई। दशरथ के साथी रनवीर ने 85000 रुपये का अपना गेहूं आढत पर बेचा था।

जिसके 14500 रुपये नगद भुगतान मिला था। दशरथ की जेब से 15500 रुपये, रनवीर से 5200 रुपये व गीतम से 11500 रुपये बरामद हुए। इस प्रकार दशरथ व उसके साथियों द्वारा गोली मारने व लूट की झूठी सूचना देने पर जनपद व थाना के समस्त पुलिस बल को अपना कार्य छोडकर झूठी घटना के खुलासे के लिए व्यर्थ के प्रयास करने पडे।

चूंकि पुलिस एक आपातकालीन सेवा है। ऐसी झूठी सूचनाओं से आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं तथा लोगों का दुस्साहस भी बढता है। अतः अभियुक्त दशरथ, गीतम, रनवीर के विरुद्ध थाना बल्देव पर धारा 177, 182, 211, 353 आईपीसी के तहत पंजीकृत कर आरोपियांे को बुधवार को करीब 10.35 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More