देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। 20 जुलाई को राया विकास खण्ड सभागार में प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह किया गया था। जिसमें किसी कारण से शपथग्रहण समारोह से वंचित रह गए 39 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गुरुवार को विकास खण्ड अधिकारी प्रभात रंजन शर्मा को आवेदन पत्र सौंप और शपथग्रहण समारोह कराने की मांग रखी। खण्ड विकास अधिकारी प्रभात रंजन शर्मा ने बताया कि शासन को रिपोर्ट के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा दिये गए आवेदन सौंपे जाएंगे।
शासन द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे उसी के आधार पर बाकी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। गुरुवार को पूर्व भाजपा विधायक प्रणत पाल सिंह के नेतृत्व में 39 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास खण्ड राया पहुंच कर विकास खण्ड अधिकारी प्रभात रंजन शर्मा को आवेदन साैंपे।
इस सम्बंध में विकास खण्ड अधिकारी ने बताया 20 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उपजिलाधिकारी महावन द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई थी। किन्हीं कारणों से 39 क्षेत्र पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण नहीं कर पाए। जिनके आवेदन लेकर जिलाधिकारी मथुरा को भेज दिए जाएंगे और शासन द्वारा निर्धारित तिथि के आधार पर बाकी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेमपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य खेम सिंह ,सुरेश प्रधान, केके गौतम, सावित्री देवी, गब्बर सिंह, जितेंद सिंह, कौशलेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, बनवारी सिंह, गौरब चौधरी, मनीष कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।













Related Items
ट्रांसजेंडरों को सरकार देगी 1,500 रुपये का गुजारा भत्ता, इस लिंक के जरिए कर सकते हैं आवेदन
41 दिन में 5 लाख लोगों ने किया स्वरोजगार के लिए कर्ज का आवेदन
MATHURA : उद्योग लगाने के लिए ग्रामीण बेरोजगार आवेदन करें