BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पीओके में चुनाव को भारत ने किया खारिज, कहा- सभी भारतीय इलाके खाली करे पाक

पाक अधिकृत कश्मीर में हाल ही में पाकिस्तान ने जबरदस्ती चुनाव कराए, जिसका स्थानीय लोगों ने काफी विरोध किया। वहीं अब इस मामले पर भारत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान चुनाव कराने का ढोंग बंद करें और भारत के अभिन्न हिस्से को अपने अवैध कब्जे से तुरंत खाली करे। साथ ही भारत ने पीओके से गुजरने वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीआईपीसी) के संबंध में चीन की गतिविधियों को लेकर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।

पीओके में चुनाव का भारत ने जताया विरोध

भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चुनाव कराये जाने को दिखावटी कवायद बताते हुए अपना कड़ा विरोध व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि केन्द्र शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग था और रहेगा। इस क्षेत्र में पाकिस्तान को कोई गतिविधि चलाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर में तथाकथित चुनाव कराने की कवायद के जरिए पाकिस्तान इस क्षेत्र पर अपने अवैध कब्जे को छुपाना चाहता है।

चुनाव को स्थानीय लोगों ने किया अस्वीकार

उन्होंने कहा कि इन चुनावों को स्थानीय लोगों ने भी अस्वीकार किया है। इस तरह की कवायद से इस क्षेत्र में मानवाधिकारों के उल्लंघन, शोषण और लोगों को स्वतंत्रता से वंचित किए जाने के तथ्यों पर पर्दा नहीं डाला जा सकता। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान को इस भारतीय क्षेत्र को जल्द से जल्द खाली कर देना चाहिए।

प्रवक्ता ने चीन और पाकिस्तान के नेताओं के बीच हाल में हुई मुलाकात के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में जम्मू-कश्मीर का उल्लेख किए जाने को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत चीन और पाकिस्तान को कई बार बता चुका है कि तथाकथित सीपीईसी परियोजना भारतीय सीमा क्षेत्र में है, जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है। भारत इस क्षेत्र में किसी अन्य देश द्वारा यथास्थिति में बदलाव किए जाने के प्रयास का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों को इस क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई बंद कर देनी चाहिए।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More