BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

देश में पहली बार चलेंगी हाइड्रोजन गैस वाली बसें

हरित और टिकाऊ भविष्य के लिए, हाइड्रोजन एनर्जी की अहमियत हर बीतते हुए दिन के साथ बढ़ती जा रही है। ईंधन स्रोत के रूप में हाइड्रोजन की चर्चा तो दशकों से हो रही है, लेकिन अब इस तकनीक के लिए भारत तैयार है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी देश की पहली हरित हाइड्रोजन परिवहन परियोजना यानि फर्स्ट ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी प्रोजेक्ट की स्थापना करने वाली है। इस परियोजना के पूरे हो जाने के बाद लद्दाख हाइड्रोजन आधारित ग्रीन ट्रांसपोर्ट सर्विस शुरू करने वाला देश का पहला प्रदेश और लेह पहला शहर बन जाएगा। इसके तहत, पहले चरण में लेह जिले में पांच बसें चलाने की योजना है। केंद्रीय विद्युत मंत्री आर.के.सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लेह जल्द ही जीरो कार्बन उत्सर्जन के साथ ग्रीन हाइड्रोजन ट्रांसपोर्ट सर्विस शुरू करने वाला देश का पहला प्रदेश बन जाएगा। लद्दाख को कार्बन न्यूट्रल प्रदेश बनाने के लिए सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। एनटीपीसी की सहायक कंपनी आरईएल के साथ लद्दाख प्रशासन का एमओयू हुआ है।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More