BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोटा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की देखें तस्वीरें, एसीएस ने किया दौरा

कोटा। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि विभाग एवं जिला प्रभारी सचिव पी.के. गोयल रविवार को कोटा पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जिला प्रशासन द्वारा किये गये इंतजामों का निरीक्षण किया किया।


अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारी टीम भावना के साथ आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर माकूल इंतजाम रखें। उन्होंने चम्बल में पानी की आवक एवं बांधों से छोडे जा रहे पानी से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा कर जिला प्रशासन द्वारा किये गये प्रबन्धों की समीक्षा कर प्रशासन द्वारा समय पर किये गये उपायों की सराहना की।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में फसल खराबे, सड़क, पुल, आवासीय क्षेत्रों में नुकसान का समय पर सर्वे करवाने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक क्षेत्रों में अधिकारी तैनात कर आश्रय स्थलों में पर्याप्त इंतजाम किये गए है।


अतिरिक्त मुख्य सचिव ने चम्बल में पानी की आवक से खण्ड गांवडी, नयापुरा, बापू बस्ति, हरिजन बस्ति बालिता रोड़ में पानी भराव वाले स्थानों पर एसडीआरएफ की बोट में बैठकर जिला कलक्टर के साथ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने आवासों की छतों पर बैठे लोगों को सुरक्षात्मक दृष्टि से आश्रय स्थलों में पहुचाने के निर्देश दिये।

अधिकारियों ने खण्ड गांवडी में बनाये गये आश्रय स्थल का निरीक्षण किया जहां नगर निगम द्वारा आवास एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था तथा गुरूद्वारा आजमगढ साहिब बडगांव के जत्थेदारों द्वारा की गई भोजन व्यवस्था की सराहना की।


अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सेना, एनडीआरएफ के साथ बैराज का निरीक्षण कर पानी की आवक एवं निकासी व्यवस्था की समीक्षा की तथा प्रभावित क्षत्रों में आवश्यकता पडने पर रेसक्यु के बारे में कार्य योजना पर चर्चा की। सेना के सीओ ने सेना द्वारा बचाव एवं राहत कार्य के लिए तैनात टीम व संशाधनों के बारे में बताया। जिला कलक्टर ने सेना के अधिकारियों को जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रबन्धों की जानकारी साझा कर सेना व एनडीआरएफ को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात करने की बात कही।

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More