BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ईडी ने किया HDIL के चेयरमैन का प्राईवेट जेट और 60 करोड़ रु. के जेवर जब्त

नई दिल्ली। सतर्कता निदेशालय ने दावा किया कि उसने हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्च र लिमिटेड (HDIL) के चेयरमैन राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन के प्राइवेट जेट तथा 60 करोड़ रुपए मूल्य के जेवर जब्त किए हैं। एजेंसी ने यह भी दावा किया कि नौकायन के कारोबार में इस्तेमाल हो रही बधावन की नौका का जब्त करने के लिए वह मालदीव के अधिकारियों के संपर्क में है। ईडी ने पंजाब एवं महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC) बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह के बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए हैं, साथ ही लगभग 10 करोड़ रुपए के जमा/सावधि जमा राशि भी जब्त कर ली गई है। एजेंसी ने एचडीआईएल प्रोमोटर के खिलाफ पीएमसी बैंक के 4,355 करोड़ रुपए की हेराफेरी करने का मामला भी दर्ज करवाया है। वित्तीय जांच एजेंसी एचडीआईएल से जुड़ीं 18 अन्य कंपनियों के विवरणों को भी खंगाल रही है। ईडी ने एचडीआईएल के बांद्रा (पूर्व) स्थित मुख्य कार्यालय और बांद्रा (पश्चिम) स्थित राकेश वधावन के आवास सहित मुंबई में छह जगहों पर छापेमारी की। एजेंसी ने वरयाम सिंह और पीएमसी बैंक के प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस के बंगलों पर भी छापा मारा।
ईडी ने कहा कि राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन सहित एचडीआईएल के सात निदेशकों पर भी उसकी पैनी नजर है। दोनों को मुंबई पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More