BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा सरकार को हटाने के लिए युवा एकजुटः भारत भूषण

मथुरा। समाजवादी पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बूथ स्तर पर सपाई ऐसे लोगों को भी खेज रहे हैं जिनके नाम किसी कारणवश वोटर लिस्ट में नहीं है अथवा पहले थे और बाद में नाम कटा दिए गए। सपा का मानना है कि जिन पत्र लोगों के नाम वोटरलिस्ट से गायब हैं वह सपा के समर्थक हैं उनके नाम वोटर लिस्ट में आने से सपा को मजबूती मिलेगी।

हर बूथ पर यूथ कार्यक्रम के तहत पंडित भारत भूषण शर्मा के नेतृत्व में जनपद में वोट बढ़ाने के लिए दर्जनों कैंपों का आयोजन किया गया है। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। भारत भूषण शर्मा के मुताबिक युवा शिक्षा रोजगार और अपने भविष्य के लिए चिंतित हैं। आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को हटाने के लिए युवा एकजुट हैं और आम जनमानस भी अखिलेश यादव की सरकार को लाना चाहता है। कार्यक्रम का संचालन दाउदयाल शर्मा ने किया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर राघवेंद्र सिंह, महासचिव सैयद शाहिद अल्वी, जिला उपाध्यक्ष इमरान अब्बास, जिला सचिव रामकृष्ण रावत, छात्र नेता जुनैद खान, रामबाबू पंडा, प्रदेश सचिव नकुल सिंह राजावत, राहुल शर्मा, शोएब कुरैशी, हरिओम यादव साहिल, अब्बास मुशीर खान, जीशान अहमद, समीर, शिवशंकर गोला, ऋषि गोला, सुमित गोला, अनु गोला, सेफ अनस, जीशान अहमद, महेश राजपूत आदि उपस्थित रहे

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More