BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर

मथुरा। थाना हाईवे अंतर्गत देर रात राधा पुरम एस्टेट से आगे फेंचरी नाले के समीप आपसी लेनदेन को लेकर फायरिंग हो गई। इसमें दो युवक गोली लगी है। इसमें एक की हालत गंभीर है । दोनो को उपचार को भर्ती कराया है। सोमवार रात  दो युवक  बाइक से जा रहे थे। बताते हैं कि  तभी राधा पुरम एस्टेट से आगे फेंचरी नाले के समीप  उन्हें चार युवकों ने रोका । बताते हैं  इनमें  आपसी लेने को लेकर विवाद हुआ।  बात बढ़ने पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।  इसके चलते  बाइक सवार  पूजा एंक्लेव निवासी नीरज गौतम  वह गांव फेंचरी  वृंदावन निवासी युवक धीरू के  गोली लग गई । इससे यह लहूलुहान हो कर गिर गए। देर शाम हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।  सूचना मिलते ही  एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा,  सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी,सीओ रिफाइनरी  आलोक दुबे, सीओ सिटी राकेश के अलावा हाईवे, वृंदावन ,कोतवाली आदि थाना क्षेत्र पुलिस तत्काल मौके पहुंच गई । पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से भाग गए।  पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी लेनदेन का बताया जा रहा है । एसपी सिटी  अशोक कुमार ने बताया  नीरज गौतम के तीन और धीरू के एक गोली लगी है।  फायरिंग करने वाले इनके परिचित बताये जा रहे हैं।  इनमें आपस में 45 हजार रुपये का लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। ऐसी बात को लेकर इनमें फायरिंग हुई है। गोली लगने वालों का भी आपराधिक इतिहास है । नीरज की हालत गंभीर है।  उसे नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं धीरू का सो सैया में उपचार चल रहा है । पुलिस हमलावरों की तलाश व  मामले की जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर  आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More