BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना रक्षक दल-भाकियू ने लगाई परिक्रमा

मथुरा। यमुना रक्षक दल के तत्वावधान में भारतीय किसान यूनियन और यमुना रक्षक दल के हजारों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वृंदावन की परिक्रमा लगाई। इसके बाद यमुनाजी मुक्तिकरण और शुद्धिकरण के लिए आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। यमुना पूजन किया गया। यमुना रक्षक दल के संत जयकृष्ण दास ने मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यमुना को शुद्ध कराने के प्रयास में जी जान से जुट जाने का आहवान किया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में यमुना रक्षक दल और भारतीय किसान यूनियन के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को प्रथम दिन भजन कीर्तन का आयोजित किए गए। इस दौरान आयोजित सभा को हरियाणा के मंत्री ने संबोधित कर यमुना के मुक्तिकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने का वादा भी किया। इस दौरान उनके खानपान और रहन सहन की व्यवस्था यमुना रक्षक दल द्वारा की गई थी। इस दौरान श्रीराम, रामचंद्र सिंह, संत जयकृष्ण दास, लाखन शास्त्री, रमेश सिसौदिया, श्रीदास प्रजापति, सोहनलाल आचार्य, राघवेंद्र सिंह, गजेंद्र द्विवेदी, जयनंदन पांडेय सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More