देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा । श्री बृजयात्रा सेवा संस्थान एवं विठ्ठलेशाचार्य ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय यमुना महोत्सव का समापन संत सम्मेलन एवं यमुना शुद्धिकरण संकल्प के साथ हुआ । सम्मेलन में संतजनों के साथ सामाजिक व्यक्तित्वों ने यमुना की वर्तमान दशा के कारण और निवारण पर मंथन किया । कार्यक्रम के अंत में ब्रज संस्कृति और कला के लिये कार्य करने वाले विभुतियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को डैम्पियर स्थित माथुर चतुर्वेद संस्कृत महाविद्यालय के हाॅल में आयोजित संत सम्मेलन में हरिदास सम्प्रदाय महन्त मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि सरकार को ठोस उपाय कर यमुना प्रदुषण की समस्या का निदान करना चाहिये । उन्होने कहा कि क्या अब भी आंदोलन की आवश्यकता रह गयी है ? मथुरा-वृन्दावन में यमुना की दशा भक्तों को व्यथित करती है । भगवताचार्य पंकज शास्त्री ने कहा कि यदि यमुना की दुर्दशा पर सरकार ने जल्द ही ध्यान न दिया तो वह यमुनाभक्तों के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज ने कहा कि यमुना की अविरलता के लिये सरकार दोषी है जबकि उसकी निमर्लता के लिये जनता जिम्मेदार है । सरकार यमुना के अविरल प्रवाह की व्यवस्था करे तो जनता की भी जिम्मेदारी है कि वह यमुना में गंदगी प्रवाहित न करे। पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने बृजभाषा और बृजसंस्कृति के लिऐ बृज के मंत्रियों की उदासीनता पर दुख व्यक्त किया ।
इससे पूर्व महामंडलेश्वर भास्करानन्द महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । ऋतु खण्डेलवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की । साध्वी कृष्णा किशोरी, भागवताचार्य रामविलास चतुर्वेदी एवं रमनरेती महाराज ने भी अपने विचार रखे। यमुना मिशन के प्रदीप बंसल ने बृजवासियों से अपील करते हुए बृज के वनों के संरक्षण की बात कही।
कार्यक्रम समापन पर श्रीब्रजयात्रा सेवा संस्थान द्वारा बृज संस्कृति पर कार्य करने वाले डॉ सीमा मोरवाल, आभा द्विवेदी, अंजू शर्मा, नीतू गोस्वामी, ब्रषभान गोस्वामी, सुंदरी चतुर्वेदी, चन्द्र प्रकाश शर्मा, अभय चतुर्वेदी आदि को सम्मानित किया गया किया गया।
संस्था के प्रांतीय संयोजक महेश खण्डेलवाल, नरेन्द्र गर्ग, हरिओम अग्रवाल, अध्यक्ष नरेन्द्र एम चतुर्वेदी, डॉ’ दीपक गोस्वामी ने अतिथियों को माँ यमुना की छवि भेंट की। संचालन अनुपम गौतम ने किया । धर्मदास चतुर्वेदी ने उपस्थितजनों को यमुना शुद्दीकरण का संकल्प कराया ।
इस अवसर पर रोशनलाल अग्रवाल, डॉ अशोक अग्रवाल, डॉ दीपा अग्रवाल और रुचि अग्रवाल, बुद्धासिंह प्रधान, अंजू शर्मा वंदना सक्सेना, जगदीश वर्मा ‘समंदर’, संतोष रजावत, संगीता सारस्वत, नट्टू भाई, अजय वर्मा, राहुल सक्सेना, अनिल गौतम, दिव्या साहनी, नेत्रपाल गौतम, शैलेन्द्र गोयल, भरत खण्डेलवाल, सपना खण्डेलवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।













Related Items
यमुना मैय्या की कराह
कौन सुने यमुना की करुण पुकार?
मीरा के मंदिर में कत्थक से भक्त कर रहा है कान्हा की पूजा