BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना भक्त लगाएंगे परिक्रमा

मथुरा। ब्रज में एक बार फिर यमुना को शुद्ध कराने के लिए गूंज सुनाई देगी। शुक्रवार और शनिवार को ब्रज में हजारों यमुना भक्त विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यमुना शुद्धिकरण का संकल्प लेंगें। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए गुरुवार को ही भक्तों का ब्रज आगमन आरंभ हो गया। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
संत जयकृष्ण दास ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन एवं यमुना रक्षक दल के तत्वावधान में 2 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 23 अगस्त को सुबह 10 से 12 बजे तक जनकल्याण के लिए हवन पूजा, 12 बजे से सभा का कार्यक्रम, साध्वी भारती द्वारा भजन प्रवचन, 1 बजे किसान नेताओं का स्वागत, एवं 3 बजे से शुरु होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार के पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री विपुल गोयल सभा को संबोधित करेंगे। 24 अगस्त की सुबह 6 बजे हजारों लोग वृंदावन की परिक्रमा लगाएंगे। सुबह 8 बजे पानी गांव यमुना तट पर यमुना पूजन करेंगे। यहां यमुना को शुद्ध एवं मुक्त कराने के लिए संकल्प लेंगे। यहां से जन जाग्रति अभियान का शुभारंभ होगा। रात्रि 9 बजे से नया रंगजी मंदिर के हाॅल में आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए सरकार से मांग की जाएगी कि यमुनाजी को मुक्त करें तथा गंदे नाले नालियों को यमुना में जाने से रोकें। भारतीय किसान यूनियन, राष्ट्रीयतावादी पूर्वांचल किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन अवध, समग्र एकता परिषद्, भाग्योदय फाउंडेशन, गरीब एकता दल सहित कई संगठन के हजारों लोग शामिल होंगे। उनके खानपान और आवास की व्यवस्था संस्था द्वारा की जा रही है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More