BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : यम द्वितीया स्नान को सुगम बनाने के जतन जारी

मथुरा। यम द्वितिया पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु यमुना में स्नान करने के लिए कान्हा की नगरी में आते हैं। इनमें बडी संख्या में दूरदराज से आये श्रद्धालु होते हैं तो विदेशी श्रद्धालुओं की भी संख्या होती है। इस बार यम़िद्वतिया पर यमुना जी में शुद्ध जल की उलब्धता चुनौती बनी हुई है। स्नान से कुछ दिन पहले ही यमुना में प्रदूषण का स्तर अचानक इतना बढ गया कि यमुना का जल हरा हो गया। यमुना भक्तों ने इस पर चिंता जताई और प्रशासन को भी इससे अवगत कराया। हिंदूवादी संगठनों ने यमुना में बढे प्रदूषण के स्तर को कम करने के उपाय किये जाने की मांग की। इस समय यमुना में जल स्तर भी बहुत ज्यादा नहीं है। गोकुल बैराज पर पानी के ठहराव के चलते यमुना घाटों पर यमुना जी में पानी नजर आता है लेकिन इस में गंदे नालों का पानी ही ज्यादा है। हालांकि विश्राम घाट पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध पानी मिले इसके लिए पाइप से पानी सप्लाई की जाती है। फुव्वारे चलाये जाते हैं जिससे कि गंदा पानी घाटों से दूर रहे और लोगों को स्वच्छ पानी में स्नान करने का मौका मिले लेकिन दूसरे घाटों पर इस तरह की व्यवस्था नहीं है। हालांकि यम़िद्वतिया पर विश्राम घाट और उसके आसपास के घाटों पर ही अधिकांश श्रद्धालु स्नान करते हैं। इस दौरान प्रशासन सुरक्षा और स्नान के तो बंदोबस्त करता है लेकिन यमुना में शुद्ध जल का स्तर बनाये रखना एक चुनौती बना हुआ है। फिलहाल यमुना घाटों की सफाई कार्य चल रहा है जिससे कि श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पडे।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More